सगड़ी: सगड़ी क्षेत्र में अचानक मौसम ने लिया करवट, तेज आंधी और घनघोर काले बादलों ने किसानों की चिंताएं बढ़ाई
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम में करवट ले लिया । तेज आंधी और आसमान में घनघोर काले बादलों ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है । वहीं तेज आंधी से किसानों के गेहूं के कुछ फसल को नुकसान भी पहुंचा है । मौसम खराब होने से खेत में पड़े गेहूं की फसलें गिर गई । वही किसानों के गेहूं का मड़ाई कार्य भी बाधित हुआ है ।