मंदसौर: पशुपतिनाथ मंदिर की 6 दान पेटियां खुलीं, विदेशी मुद्राएं निकलीं, सीसीटीवी निगरानी में हुई गणना
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों की निगरानी में 6 दान पेटियां खोली गईं। दान राशि की गणना मंदिर कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों द्वारा की जा रही है,गणना के दौरान विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं,अब तक करीब 2 से 3 लाख रुपए की राशि की गणना हो चुकी है, मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष दान पेटियां बुधवार को खोली जाएंगी,