धमतरी: कार की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी अनिल विश्वकर्मा 12 जून को अपने बाइक से किसी काम से कुर्रा जा रहा था। तभी उसे एक कार ने ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिल विश्वकर्मा को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।