सावर: जगपुरा में बाड़े में पड़े चारे में लगी भीषण आग, आग की लपटें देखकर मची अफरा-तफरी
Sawar, Ajmer | Nov 2, 2024 निकटवर्ती ग्राम जगपुरा में शनिवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात कारणों से बाड़े में रखे चारे में भीषण आग लग गई।आग की की बढ़ती लपटो को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।तथा अफरा-तफरी मच गई।देर शाम बाड़े में लगी भीषण आग पर ग्रामीणों ने पानी के टेंकर व अन्य साधन से आग पर काबू पाया।एक लाख से अधिक का चारा जलकर राख हो गया।