सावर: मोलकिया में गुर्जर समाज ने निभाई अनूठी परंपरा, छांट भरने के कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब
Sawar, Ajmer | Oct 31, 2024 दीपावली की खुशियों के बीच गुर्जर समाज ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोलकिया में वर्षों से चली आ रही अपनी अनूठी परंपरा का निर्वहन किया।दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के बाद समाज के लोगों ने तालाब में छांट (जल) भरकर अपने पितरों को तर्पण किया है। तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गुर्जर समाज का जन सैलाब उमड़ पड़ा।