सावर: प्रबोधक आचार्य व सोनी ने झुग्गी बस्तियों में जरूरतमंद, बेसहारा परिवारों को दीपावली पर वस्त्र वितरित किए, जताया आभार
Sawar, Ajmer | Oct 30, 2024 छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे सावर रोड़ सहित केकड़ी जिले की झुग्गी बस्तियों में छोटे बच्चो, महिलाओ,पुरुषो को वस्त्र वितरित किए गए।छोटी दीपावली पर बच्चो को पसंद के वस्त्र मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।आचार्य पिछले लगभग दस वर्षो से जरूरतमंद परिवारों को अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लोगो की सेवाएं कर रहे हैं।