सहारनपुर: चिलकाना रोड पर कुत्ते से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटा, एलकेजी छात्र अरमान की दर्दनाक मौत
चिलकाना रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में गांव दाबकी गुर्जर निवासी काका चौधरी के छह वर्षीय बेटे अरमान की मौत हो गई। हाल ही में सेंट मेरी एकेडमी में एलकेजी कक्षा में दाखिला लेने वाले अरमान को स्कूल ले जा रहे ई-रिक्शा के सामने कुत्ता आ गया। चालक अफजाल ने बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया, जो पलट गया।