इचाक: मोटर पंप खराब होने से पानी के लिए परेशान हुए लोग
मोटर पंप खराब होने से पानी के लिए परेशानी मोटर पंप का ग्लैंड पुशर खराब रहने के कारण मजदूर कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार है. मजदूरों के क्वार्टरों में पिछले तीन-चार दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारूपूर्वक नहीं हो रही है. इससे मजदूर परेशान है. मजदूरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कई मजदूरों को दैनिक कार्यों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है।