रामगढ़: पिपराही गांव में पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए 400 रुपए तो युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पत्नी ने शराब पीने के लिए 400 रुपए नहीं दिए तो एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर शाम आठ बजे के आस पास हुई। घटना के तुरंत बाद युवक को फंदे से उतार कर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 25 वर्षीय नंदू यादव के रूप में हुई