कटनी ग्रामीण: अभियान के अंतिम दिन घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम रीठी तहसील क्षेत्र में छूटे बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो रोधी दवा
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतिम दिन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के उन बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला रही हैं, जो किसी कारणवश पहले दिन अभियान में शामिल नहीं हो सके थे।