रजौली: पुलिस ने मोहकामा से चोरी के 11 बाइक बरामद किए, दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, 200 लीटर महुआ शराब भी बरामद
रजौली थाना क्षेत्र के मोहकामा गांव से रविवार की रात थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने शराब के धंधे में उपयोग किये जाने वाले चोरी के 11 बाइक एवं 200 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। साथ ही दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गई है।