कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गंदराऊ तिराहे से मलकपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की होदी पर वांछित बदमाश बैठा हुआ है, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।