ऑल बिहार चेस एसोसिएशन और मुजफ्फरपुर चेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय बिहार रैपिड रैटिंग एवं ब्लिट्जि शतरंज प्रतियोगिता कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास में संपन्न हो गई। डाक विभाग पटना के सुधीर कुमार ने बिहार रैपिड रैटिंग शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। सुधीर ने नौ चक्रों की बाजी में आठ अंक हासिल किया। किशनगंज के दिव्यांशु कुमार सिं