कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे से फायर कर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को सोरों ब्लॉक के समीप किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम विजय सिंह पुत्र गंगा सहाय है। आरोपी बदायूं जिले के गांव पाल नगला का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल करने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है