अनूपपुर: जिले भर में दूध के रेट में सुधार की मांग को लेकर पशुपालकों का आंदोलन, दो दिन चला प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई को देखते हुए दूध के मूल्य में सुधार की मांग को लेकर क्षेत्र के पशुपालकों ने एकजुट होकर संगठन बनाते हुए आंदोलन किया। पशुपालकों का कहना है कि चारे, दवाइयों और पशुपालन से जुड़ी अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि दूध के दाम लंबे समय से संतोषजनक नहीं हैं। इस मांग को लेकर 2 जून को पशुपालकों द्वारा एक विशाल रैली निकल गई।