लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम ओझावां बरारी नानकार में सरकारी सीलिंग भूमि पर खुलेआम हो रहे अवैध निर्माण ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को शिकायती पत्र सौंपकर गाटा संख्या 1007 की सीलिंग भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज है।