आगरा: थाना सदर बाजार में ऑटो चालक पर हत्या का प्रयास, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Agra, Agra | Oct 28, 2025 थाना सदर बाजार पुलिस ने ऑटो चालक का गला घोंटकर हत्या करने के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे में आरोपी बिल्लू शर्मा को गिरफ्तार किया है। घटना 26 अक्टूबर की रात की है, जब टैम्पो चालक विवेक सवारी लेकर सदर कैंट से मुस्कान नगर जा रहा था। अगली सुबह वह घायल अवस्था में मिला और ऑटो गायब था।