कर्वी: चित्रकूट काली घाटी में बाइक खाई में गिरी, मामा-भांजा गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
चित्रकूट के मानिकपुर-कर्वी मुख्य मार्ग स्थित काली घाटी में बुधवार-गुरुवार रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हुआ। ट्रक की तेज रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में शत्रुघ्न और उसका भांजा हरिप्रसाद गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस चालक ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।