बालाघाट: मानसून में पीले क्यों हो जाते हैं मेंढक? बालाघाट के जीव विज्ञानी ने बताया वैज्ञानिक कारण
बारिश शुरू होते ही तालाबों, खेतों और जलभराव वाले क्षेत्रों में मेंढकों की टर्र-टर्र के साथ उनका बदला हुआ रंग भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। आमतौर पर भूरे या धूसर दिखाई देने वाले कई मेंढक मानसून में चमकीले पीले रंग के हो जाते हैं। इसे लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा रहती है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। बालाघाट के पीजी कॉलेज के जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एम