चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ तुलसी पूजा संपन्न किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे तक घरों व मंदिरों में महिलाओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शालिग्राम और तुलसी माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मंगलकामनाओं