इटावा: बकेवर इलाके में शख्स के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने घायल शख्स का कराया मेडिकल
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 बकेवर इलाके में शख्स के साथ मारपीट, पुलिस मेडिकल परीक्षण करा जांच में जुटी हुई है। मामला बकेवर इलाके के नगला ककरिया मौजा बेरीखेड़ा का है। शख्स आशु ने बताया कि उसका पड़ोसी सड़क पर दीवार खड़ी कर रहा था जिसका उसने विरोध किया, जिसके बाद थोड़ी कहासुनी के बाद उसने और उसके परिवार के कई लोगों ने मिलकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी।