इटावा: कुनैरा में सड़क किनारे खड़े युवक को तेज़ रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल से सैफई PGI किया गया रेफर
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 सदर तहसील इलाके के कुनैरा में सड़क के किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप स घायल किया। मामले में बताया गया कि हिमायती मोहल्ले के रहने वाले युवक गोपाल जो कि सड़क के किनारे खड़ा हुआ था तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर घायल किया, टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रैफर कर दिया गया है।