समस्तीपुर: दक्षिणी हरपुर पंचायत, भुस्कौल चौक के पास जल जमाव की समस्या पर सड़क जाम, कई घंटों तक आवागमन ठप
पूसा प्रखंड की दक्षिणी हरपुर पंचायत के भुस्कौल चौक के समीप समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई। आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी