बलरामपुर: जिलाधिकारी ने कोड़री घाट और बेलवा सुल्तान जोत तट बंध का किया निरीक्षण
सोमवार 3 बजे जनपद में आगामी वर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने तहसील सदर अंतर्गत कोडरी घाट पर निर्मित तटबंध एवं बेलवा सुल्तानजोत स्थित एमएलटीडी तटबंध का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व में कराए गए तटबंध कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा बाढ़ से पूर्व तैयारी को देखा।