बलरामपुर: सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सेखूईकला चौराहे पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, राहगीरों को मिलेगी राहत
बलरामपुर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेखूईकला चौराहे समेत आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सड़क किनारे और चौराहों पर किए गए अवैध व अस्थायी कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से जाम, अव्यवस्था से राहत मिलेगी।