सफीपुर: माखी में पिकअप ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक; छात्र परीक्षा देकर लौट रहे थे
Safipur, Unnao | Apr 15, 2026 उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव के पास हुआ। घायल छात्रों की पहचान लखनऊ के बंथरा क्षेत्र निवासी विमल (22) और राम सनेही के रूप में हुई है। दोनों बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर लौट रहे थे। टक्कर के बाद स