भरथना: बकेवर के लखना फीटर में शटडाउन के बाद दौड़ा करंट, हाईटेंशन लाइन से सुलझकर पोल से गिरने से संविदा लाइनमैन गंभीर घायल
बकेवर क्षेत्र के लखना फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन कालिका मुहाल निवासी रामवीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह गुरुवार दोपहर 3:30 बजे हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। शटडाउन लेने के बावजूद अचानक लाइन में करंट दौड़ने से वह बिजली के पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनका पेट बुरी तरह झुलस गया।