बहराइच: चांदपुरा चौराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी ठोकर, हादसे में ई-रिक्शा सवार महिलाएं व पुरुष घायल
शुक्रवार रात में एक तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा मे ठोकर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा में सवार महिलाएं बच्चा व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि पिकअप ने पहले एक कर में ठोकर मारी इसके बाद ई रिक्शा को घसीटा हुआ ले गया और एक दुकान में जा घुसा। इसके बाद सड़क पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा।