सुपौल: सुपौल में धूमधाम से मनाया गया RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, कांग्रेस एवं राजद कार्यकर्ताओं ने काटा केक
Supaul, Supaul | Jun 12, 2026 सुपौल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर सुपौल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, मिन्नत रहमानी, की टीम तथा राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की