राजातालाब: मेंहदीगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
मेंहदीगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता रामशकल पटेल के नेतृत्व में किया गया।