बाबई: माखननगर में नगर परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चलाया सफाई तालाब की साफ सफाई की
जिले मे कलेक्टर के निर्देश पर 16 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने जीर्ण शीर्ण तालाब कुए बावड़ी नदी,नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है उसी क्रम में शुक्रवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माखननगर नगर परिषद के कर्मचारियों नगर के जनप्रतिनिधियो ने तालाब मे सफाई अभियान चलाया यहां श्रमदान कर तालाब की साफ सफाई की।