डीडवाना के नजदीकी ग्राम आजवा में एक भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली के बीच फंसने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। राजकीय जिला चिकित्सालय में मृतक मेघाराम का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।