नीमच में शनिवार को उत्तम स्वास्थ्य और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था और आरोग्य भारती, नीमच इकाई द्वारा धन्वंतरी वाटिका, शोरूम चौराहा में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान और साफ-सफाई से हुई।