गुरूर: NH 30 मरकाटोला घाटी में सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Gurur, Balod | Mar 29, 2026 ट्रक की टक्कर से इनोवा कार घाटी मे ही पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में वाहन चालक एवं उसका साथी बाल बाल बच गया। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक 04 MM 8627 के चालक ग्राम सोहतरा बालोद निवासी लुकेश्वर साहू के खिलाफ धारा 184 LKS एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।