शनिवार के शाम 4:00 कबीर पंथ संप्रदाय के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज डोम में पहुंचे। जहां नवागांव मामले को लेकर उन्होंने कबीर पंथियो को सम्बोधित किया।इस दौरान उन्होंने ने नवागांव मामले कि कड़ी निंदा किया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने कि पुलिस प्रशासन से मांग किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कबीर पंथी बदला नहीं बदलाव चाहते है।