हेरहंज: मकईया टांड़ पेट्रोल पंप के पास बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ चंदवा मार्ग पर मकईया टांड़ पेट्रोल पंप के पास रविवार संध्या 4 बजे बाइक और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लावागड़ा ग्राम के पत्रा टोली निवासी फागुन भुईया के 26 वर्षीय पुत्र तिवारी भुईया के रूप में हुई।