गुना नगर: गुना जीआरपी पुलिस ने की एक अनूठी मिसाइल पेश यूपी के भटके मासूम को उसके नेत्रहीन माता-पिता से मिलाया
गुना जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भटके एक मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। 30 मई को प्लेटफॉर्म पर रोते मिले बच्चे की पहचान महिला आरक्षक पायल पालीवाल की मदद से हुई। जांच में पता चला कि बच्चे की मां नेत्रहीन और पिता दिव्यांग हैं। यूपी पुलिस और ग्राम प्रधान के सहयोग से परिजनों का पता लगाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई