गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर मालगाड़ी के सामने एक महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि RPF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते महिला को बाहर निकाला गया।महिला का बायां हाथ कट गया।जिससे महिला बेहोश हो गई।जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया हैं।