छतरपुर नगर: सीलोन के पास बाइक फिसलने से फूफा-भतीजा घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गुरुवार रात करीब 8 बजे सीलोन के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से फूफा-भतीजा घायल हो गए। हादसे में राहुल आदिवासी (19) निवासी हररई, हाल निवासी कावर और उनके फूफा रामनाथ (60) घायल हुए हैं। परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें रात करीब 11:30 बजे अस्पताल लाए।