फायर स्टेशन चौकियां जौनपुर में “अग्निशमन स्मृति दिवस” के अवसर पर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे कार्यक्रम आयोजित कर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन किया।