कानपुर: पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने थाना हरबंश मोहाल के अन्तर्गत .मोहर्रमपर्व पर निकल जा रहे जुलूस को लेकर क्षेत्र का किया भ्रमण
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना हरबंशमोहाल के अन्तर्गत मोहर्रम पर्व पर निकाले जा रहे जुलूस को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जुलूस के साथ भ्रमण किया गया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए ताजियादारो से अनुरोध किया गया कि झंडो को निर्धारित ऊँचाई से ऊपर न रखे जाए।