सूरजपुर: लव मैरिज के बाद परिवार वालों से विवाद, लाठी-डंडों से पिटाई के बाद उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी, सूरजपुर जिले के द्वारिकानगर में छेरता पर्व के दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल राम लल्लू अगरिया (30) की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। लव मैरिज के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों के खिलाफ जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।