धमतरी: धमतरी में 'वीबी-जी राम' योजना का शुभारंभ, गांवों में रोजगार और आजीविका बढ़ाने का बड़ा कदम
धमतरी में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 'वीबी-जी राम' योजना का शुभारंभ हुआ। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थायी रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर देना, महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाना है। यह मिशन स्थानीय संसाधनों के उपयोग और कौशल विकास पर भी जोर देगा।