बीघापुर: बक्सर में चंद्रिका देवी मंदिर में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती, हिंदुओं को बढ़ाने का संकल्प
बुधवार शाम को बक्सर स्थित माता चंद्रिका देवी मंदिर में बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जनसेवक अनुराग त्रिवेदी द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की गंगा में डुबकी लगाई है।