सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मजदूरी का लालच देकर मानव तस्करी का प्रयास उजागर,पटेवा थाना क्षेत्र में बस से ले जाए जा रहे मजदूरों को श्रम विभाग ने रोका पटेवा थाना क्षेत्र में अधिक मजदूरी का लालच देकर मजदूरों को महाराष्ट्र के ईंट भट्टे ले जाने की कोशिश पकड़ी गई। श्रम उपनिरीक्षक बेलारसन बघेल ने बस में सवार मजदूरों से पूछताछ कर मनहरण यादव की भूमिका उजागर की।