खरौंधी: खरौंधी बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा की दी जानकारी
जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौंधी बाजार में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे। अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल-112 की उपयोगिता, यौन अपराधों की रोकथाम, मद्य निषेध तथा समाज में व्याप्त अन्