महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट के खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त वाहिनी अभियान के तहत 45 बालिकाओ और किशोरियो को जिले के महिला थाना और वन स्टॉप सखी सेंटर का दौरा कराया गया। बुधवार शाम 4 बजे उन्हें महिला पुलिस द्वारा की जा रही गतिविधि के बारे में अवगत कराया गया साथ ही पीडित को बने स्टाफ सेंटर पर दी जा सुविधा से भी अवगत कराया गया।