डलमऊ: तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टल गया
डलमऊ क्षेत्र के मलियापुर के पास सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। संयोगवश उस समय मोटरसाइकिल के पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।