गुरुवार को जशपुर नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड से साप्ताहिक बाजार तक सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। बुधवार को आयोजित जशपुर फोरम की बैठक में नगरवासियों ने अव्यवस्थित सब्जी दुकानों को हटाने की मांग रखी थी, जिस पर विधायक रायमुनि भगत और कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देश जारी किए थे।