पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के अपर समाहर्ता ने पूर्णियां कॉलेज में निर्माणाधीन वाहन कोषांग का किया निरीक्षण
पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश पर वरीय अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया की सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से तैयारी ससमय की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर के लगभग 2 बजे अपर समाहर्ता राकेश कुमार के द्वारा पूर्णियां कॉलेज पूर्णियां में निर्माणाधीन वाहन कोषांग का निरीक्षण किया गया। दिए गए कई निर्देश.